रायपुर। राजधानी में कांग्रेस पार्षद के विजय जुलूस के दौरान आधी रात गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है। यह मामला सरस्वती नगर क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी नंद किशोर, जो कि कोटा चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी का संचालक है, को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 23, शहीद मनोमोहन बख्शी वार्ड से विजयी पार्षद प्रकाश जगत के विजय जुलूस के दौरान हुई। पार्षद चुनाव में सफल हुए कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जुलूस के समय कार्यकर्ताओं के शोर से नाराज होकर अकादमी के संचालक ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस घटना में कांग्रेसी कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर घायल हो गए। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस आरोपी नंद किशोर से पूछताछ कर रही है।
एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल...रायपुर में आधी रात चली गोली...इलाके में फैली सनसनी
एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल...रायपुर में आधी रात चली गोली...इलाके में फैली सनसनी
About the Author
दैनिक राज्य समाचार ब्लॉग वेबसाइट पोर्टल है । दैनिक राज्य एक समाचार पोर्टल है जो विशेष रूप से भिलाई-दुर्ग, रायपुर और आसपास के अन्य स्थानों के लिए है ताकि आप तक सभी विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचार पहुँचाने का प्रयास किया जा सके। ताकि सबसे पहले खबरें हमा…